फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक को पकड़ने गई पुलिस के साथ अभद्रता-हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत युवक को पकड़ने गई पुलिस के साथ अभद्रता-हाथापाई
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में रविवार को पूर्व प्रधान के साथ एक युवक ने अभद्रता कर दी। सूचना पर पहुंची फैंटम पुलिस के साथ नशे में धुत आरोपी ने अभद्रता करते हुए हाथापाई की। घटना का पता चलने पर तत्काल थाना पुलिस की टीम गांव पहुंची और आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

गांव सीकरी में रविवार शाम ग्राम प्रधान क्षेत्रपाल के साथ गांव निवासी युवक कलुआ ने अभद्रता की। बताया गया कि उस वक्त वह शराब के नशे में था। विरोध करने पर आरोपी ने प्रधान के साथ हाथापाई भी कर दी। जिसकी सूचना मिलने पर फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची। नशे में धुत आरोपी ने एक सिपाही के साथ अभद्रता की और उसके अंगूठे को भी मुंह से काट लिया। इसकी जानकारी उसने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने आरोपी कलुआ को घेराबंदी कर दबोच लिया और अपने साथ थाने पर ले आई। प्रभारी निरीक्षक नरेश शर्मा का कहना है कि नशे में धुत युवक ने ग्राम प्रधान के साथ गाली गलौज की थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट जैसी कोई घटना घटित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें