एक महिला मिली कोरोना संक्रमित, तीन डिस्चार्ज
बुलंदशहर। जिले में सोमवार को 796 सैंपल की जांच रिपोर्ट में मात्र एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही तीन लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि अनूपशहर क्षेत्र के गांव ककरई खेड़ा निवासी 26 वर्षीय महिला की एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में संक्रमण के कुल केस 6230 हो गए हैं। अब तक 6113 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 93 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 24 लोगों का उपचार चल रहा है।