फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जबलपुर समर स्पेशल ट्रेन में सीट को लेकर मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। सावन में हरिद्वार जाने वाले लोगों को ट्रेन में वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। खुर्जा जंक्शन होकर हरिद्वार जाने वाली जबलपुर समर स्पेशल ट्रेन में 50 सीटों की वेटिंग चल रही है। अगले माह में फिलहाल स्लीपर और एसी कोच में कोई सीट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


जबलपुर से हरिद्वार जाने वाली जबलपुर समर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में केवल एक बार शुक्रवार को खुर्जा जंक्शन पर आती है। हरिद्वार जाने के लिए यह बेहतर ट्रेन है। इसलिए अगले महीने सावन माह में हरिद्वार जाने वाले लोग ट्रेन में आरक्षण कराने की होड़ में हैं, लेकिन ट्रेन में सभी सीटें भर गई हैं। ऐसे में यात्री फिलहाल वेटिंग पर ही बुकिंग करा रहे हैं।
इसके अलावा यात्री मेरठ व हापुड़ से जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण करा रहे हैं। खुर्जा जंक्शन स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा ने बताया कि जबलपुर समर स्पेशल ट्रेन में फिलहाल वेटिंग चल रही है। इसलिए यात्री अन्य स्टेशनों से जाने वाली ट्रेनों की टिकट की बुकिंग भी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें