फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में बीते चार दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। इन दिनों जिले में बुखार का प्रकोप फिर शुरू हो गया है। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार से पीड़ित 22 मरीज पहुंचे, इनमें चार गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

जिले में बीते चार दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज धूप निकलना तो कभी ठंडी हवा चलने से गलन भरी ठंड का अहसास हो रहा है। रविवार को सुबह से बूंदाबांदी होने के कारण मौसम ठंडा रहा। दोपहर में धूप निकली तो हवा चलने से गलन का अहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें