फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर/स्याना। जिले में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक-एक कर अधिकांश गांव बुखार की चपेट में आते जा रहे हैं। बुधवार रात इलाज के दौरान बुखार से पीड़ित स्याना निवासी एक अधेड़ ने मेरठ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुखार से अब तक जिले में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्याना क्षेत्र के गांव चिंगरावठी में 50 वर्षीय कलवा चौधरी बीते एक सप्ताह पूर्व से बुखार से पीड़ित चल रहा था। परिजनों ने शुरुआत में गांव के ही झोलाछाप से इलाज करवाया। बुखार न उतरने पर स्याना नगर स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाया। वहां से उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। कलवा के पुत्र आशीष ने बताया कि बीते छह दिन से पिता कलवा का बुखार होने के कारण इलाज मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां बुधवार रात कलवा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव में बुखार से मौत हो जाने पर लोगों में बुखार को लेकर डर का माहौल बन गया है। हालांकि अभी भी गांव में काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। स्याना सीएससी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि गांव में टीम भेजकर मृतक के परिजनों की जांच कराई जाएगी और जल्द ही शिविर लगाकर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

आठ लोगों ने कराई जांच, तीन में डेंगू की
बुलंदशहर। भाईदूज त्योहार पर जिला अस्पताल की ओपीडी दोपहर 12 बजे तक चली। इनमें आठ लोगों की एनएस-1 किट से जांच की गई। इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में एनएस-1 किट से पॉजिटिव आने वालों संख्या 101 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में बीते एक माह से डेंगू पांव पसार रहा है। हालांकि अभी तक एनएस-1 किट से पॉजिटिव आए लोगों की एलाइजा जांच नहीं कराई गई है। ऐसे में डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिल सका। जबकि जिले में अब तक 101 एनएस-1 किट से लोग पॉजिटिव मिल चुके है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में प्राथमिक इलाज कराने आए लोगों में आठ लोगों में डेंगू से मिलते-जुलते लक्षण होने पर उनकी एनएस-1 किट से जांच कराई। जांच में नगर के न्यू राज नगर निवासी 18 वर्षीय युवती, गांव चंदेरू निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला और गांव मुरसाना निवासी 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि डेंगू से मिलते-जुलते लक्षण वाले लोगों की जिला अस्पताल समेत जिलेभर के सरकारी चिकित्सालयों पर जांच कराई जा रही है। जिला अस्पताल में जांच के दौरान तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें