फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 20 श्रद्घालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान को जनपद आगरा से नरौरा गंगा घाट पर स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में दो किशोरियों के गंभीर चोट आई है। जबकि अन्य श्रद्धालुओं को उपचार के बाद भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरियों को हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

आगरा जनपद के गांव गढ़ी ढाह थाना एत्मादपुर निवासी मानवेन्द्र सिंह बृहस्पतिवार देर शाम अपने गांव से परिवार वालों व पड़ोसियों को उनके बच्चों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान के लिए नरौरा के लिए रवाना हुए थे। जनपद अलीगढ़ की सीमा पार कर जनपद बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र में प्रवेश करते ही जरगवां के लाल झंडी आश्रम के निकट पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित दस टायरा ट्रक ने शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घटना के बाद ट्रॉली में दबे लोगों की चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉली के नीचे दबे सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाल कर एंबुलेंस व पुलिस वाहन से तत्काल डिबाई सीएचसी पहुंचाया। ट्रैक्टर- ट्राली में करीब 35 लोग सवार बताए गए हैं। जिनमें पुरुष, महिलाएं व बच्चे शामिल थे। इनमें 13 वर्षीय खुशबू व 14 वर्षीय भावना की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
ये लोग हुए मामूली रूप से घायल
हादसे में 60 वर्षीय मस्तराम, 45 वर्षीय सत्यप्रकाश, 60 वर्षीय चंदन सिंह, रामवती, पिंकी देवी, चिराग कुमार, तमन्ना, पलक, अंश कुमार, तालेवर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, कुंवरपाल, वीरेश कुमार, बृजमोहन, सुखदेवी, रेखा देवी, छोटेलाल, संध्या, लक्ष्मण व मानवेन्द्र सिंह घायल हुए। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। ट्रॉली के अगले हिस्से पर लगी लोहे की ग्रिल ने बड़ा हादसा टाला
विज्ञापन

ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली के अगले हिस्से पर लगी लोहे की लगभग दो फिट ऊंची ग्रिल के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना के बाद पलटते ही ट्रॉली का अगला हिस्सा दो फिट ऊपर रहा। जिससे उसमें सवार लोग बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए और उसी के सहारे जल्द ही बाहर भी निकल आए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें