फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कर वसूली की सूचना न देने पर 14 निकाय डिफाल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कर वसूली के मामले में फिसड्डी नगर निकायों ने शासन को वसूली की जानकारी नहीं दी है। इसके चलते शासन ने जिले की 14 निकायों को डिफाल्टर की श्रेणी में डाल दिया है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित करते हुए एक सप्ताह में कर वसूली की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की 17 निकायों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से गृह और जलकर समेत अन्य प्रकार के करों की वसूली की जाती है। इन करों की वसूली के बाद निकायों को कर वसूली की जानकारी शासन को देती है, लेकिन वित्त वर्ष 2022-23 में वसूले गए कर की जानकारी मांगने के बाद भी निकायों के अधिकारियों ने शासन को जानकारी नहीं भेजी है। स्थिति यह है कि बुलंदशहर, अनूपशहर और शिकारपुर नगर पालिका ने ही कर वसूली की जानकारी शासन को भेजी है। जबकि खुर्जा, डिबाई, गुलावठी, जहांगीराबाद, सिकंदराबाद और स्याना नगर पालिका तथा पहासू, छतारी, ककोड़, औरंगाबाद, खानपुर, बीबीनगर, बुगरासी और नरौरा नगर पंचायत को कर वसूली की जानकारी न देने के चलते डिफाल्टर की सूची में डाल दिया है। अब शासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह में कर वसूली की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
शासन के निर्देशानुसार सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द कर वसूली की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें। निर्देशों का अवहेलना पर शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें