फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उर्वरक की दुकान का लाइसेंस निलंबित, चार के लिए सैंपल

विज्ञापन
छतारी क्षेत्र में डीएवी ले जा रहे लोगों से बात करते जिला कृ​षि अ​धिकारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बुलंदशहर। कृषि विभाग की ओर से उर्वरक व बीज विक्रेताओं की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने मंगलवार शिकारपुर, पहासू और छतारी क्षेत्र में उर्वरक व बीज विक्रेताओं की 20 दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान कई दुकानों पर अनियमितता पाई गई, जिस पर उन्हें फटकार लगाते हुए सुधार का मौका दिया गया। साथ ही छतारी में घनश्याम खाद-बीज भंडार पर स्टाॅक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और अन्य दस्तावजे पूरे नहीं मिले। साथ किसान को उर्वरक खरीद पर बिल नहीं दिया जा रहा था। इस पर इस दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अन्य चार दुकानों से उर्वरक का सैंपल भरा है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि उर्वरक व बीज विक्रेताओं को किसी भी तरह की मनमानी नहीं करने दी जाएगी। उन्हें पूरे नियमानुसार ही दुकान का संचालन करना होगा। साथ ही यदि अनियमितता पाई जाती है तो उन पर कार्रवाई निश्चित होगी। इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही किसी किसान की शिकायत को भी नजरंदाज नहीं किया जाएगा। इस दौरान विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें