बुलंदशहर। डीएवी कॉलेज में शुक्रवार को ओपन मेरिट के दाखिले संपन्न हो गए। दाखिलों के अंतिम दिन डीएवी कॉलेज में बीएससी की सीटे फुल हो गई है तो बीए में 15 सीटे रिक्त रह गई है। कॉलेज प्राचार्य के अनुसार विश्वविद्यालय के आदेश पर रिक्त सीटों को भरा जाएगा।
बता दें कि डीएवी कॉलेज में शुक्रवार को ओपन मेरिट के दाखिले का अंतिम दिन था। अंतिम दिन सुबह ही कॉलेज में छात्रों का जमावड़ा लग गया। एडमिशन के दौरान छात्र-छात्राओं को बैंकों में फीस जमा करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपन लिस्ट के आधार पर स्टूडेंटस को मात्र 6 घंटों का समय दिया गया था।
शुक्रवार को रिकॉर्ड 188 छात्रों ने प्रवेश दिया गया। इससे पूर्व जारी छह लिस्ट में से किसी भी लिस्ट में इतने छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया।
प्राचार्र्य विकास शर्मा ने बताया कि कॉलेज में बीएससी की सभी सीटो पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दे दिया गया है बीए में 15 सीटे रिक्त रह गई है। रिक्त सीटों की जानकारी विश्वविद्यालय को दे दी गई है। यूनिवर्सिटी से जो आदेश प्राप्त होगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।