फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 33 हजार की लाइन में फॉल्ट, दो घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। क्षेत्र में शुक्रवार को 33 हजार की विद्युत लाइन में फॉल्ट होने से करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अचानक बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता सईद सैफी, अशोक कुमार, अनिल कुमार आदि ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे लाइट दी जाती थी। शुक्रवार को साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक बिजली गुल रही। बिजलीघर पर कॉल कर जानकारी की तो एचटी लाइन में फॉल्ट बताया गया। दो घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। वहीं, बुगरासी विद्युत उपकेंद्र से बरहाना, भगवानपुर, बुकलाना, हाजीपुर व माकंडी फीडर जुड़े हुए हैं। इन सभी गांवों के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को भी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेई श्रीराम ने बताया कि 33 हजार की लाइन में फॉल्ट के चलते बुगरासी बिजलीघर से जुड़े फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। फॉल्ट सही होने पर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें