फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बेटे की अभद्रता से नाराज था पिता इसलिए कर दी हत्या, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसेना। बेटे की अभद्रता से नाराज पिता ने मूसल से वार कर उसकी हत्या की थी। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव खंदोई में रविवार को हुई घटना के मामले में पुलिस ने मृतक के मामा की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल मूसल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

अगौता थाना क्षेत्र के गांव अन्हैड़ा निवासी अमित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मृतक सुमित शराब पीकर अक्सर पिता से झगड़ा और अभद्रता करता था। इससे नाराज पिता चंद्रवीर कई बार कह चुका था कि वह किसी दिन सुमित की हत्या कर देगा। रविवार को भी पिता और सुमित में झगड़ा हुआ था।
इसको लेकर चंद्रवीर ने सोते समय मूसल से सुमित के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीण सतेंद्र, नरेंद्र, किशनपाल ने बताया कि जब वह चंद्रवीर के घर पहुंचे तो सुमित का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। उसका सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। कमरे की दीवारें और फर्श पर खून की छीटें थे। कमरे के मंजर को देख ग्रामीण दहल उठे।
विज्ञापन


कोट
गिरफ्तारी आरोपी पिता चंद्रवीर को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मूसल को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस घटना की गहनता की जांच कर रही है। रामकरन सिंह, सीओ स्याना
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें