फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किसानों को निशुल्क मिलेंगे 2.40 लाख फलदार व औषधीय पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला उद्यान विभाग किसानाें को 2.40 लाख फलदार व औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण करेगा। इनमें आम, अमरूद व सहजन समेत अन्य प्रजातियों के पौधे शामिल होंगे। विभाग की नर्सरी में इस तरह के पौधे तैयार किए जा चुके हैं। जुलाई माह में पौधरोपण के दौरान इन पौधों का वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि इस बार वन विभाग की ओर से विभाग को 2.40 लाख पौधे रोपित कराने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य के अनुसार विभाग की नर्सरी में फलदार व औषधीय पौधे तैयार कर लिए गए हैं।
फलदार पौधों में आम, अमरूद, जामुन, कटहल व बेल आदि के पौधे शामिल हैं। जबकि औषधीय पौधों में सहजन और नीम समेत अन्य प्रजातियों के पौधे हैं। उन्होंने किसानों से इस तरह के अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें