फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रजवाहा कटने से किसानों की गेहूं फसल जलमग्न, बड़ा नुकसान

विज्ञापन
ऊंचागांव क्षेत्र के  गांव रसूलपुर में रजवाहा कटने से गेहूं की फसल जलमग्न । संवाद
विज्ञापन
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव रसूलपुर में रजवाहा कटने के कारण किसानों की पकी हुई गेहूं की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। रजवाहा कटने की घटना से खेतों में पानी भर गया और तैयार खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह डूब गई।
विज्ञापन

प्रभावित किसानों में डालचंद, दिनेश, धनवीर, अरुण, राजकुमार समेत कई किसान शामिल हैं। किसानों का कहना है कि यह समस्या कोई पहली बार नहीं हुई है, बल्कि पिछले करीब छह महीनों में रजवाहा तीन बार कट चुका है। किसानों ने जल विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। हर बार अस्थायी मरम्मत कर दी जाती है, जिससे कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। इस घटना से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने और रजवाहा की पक्की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। एसडीओ सिंचाई विभाग अनुज कुमार का कहना है राजवाहे का जेसीबी मशीन का कटान को रोक दिया गया है। किसानों से वार्ता कर उसका स्लैब बनवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें