फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: समस्याओं को लेकर बिजलीघर पर धरने पर बैठे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। ग्रामीणों की बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने ऊंचागांव विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। सोमवार को क्षेत्र के ग्रामीण और भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता ऊंचागांव में एकत्र हुए। संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष से फोन पर वार्ता के बाद कार्यकर्ता विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे।
जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह गौड़, डॉ. ओमपाल सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणा, धर्मपाल सिंह, सोनू, राहुल, धर्मवीर सिंह और तरुण समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर परिसर में धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। उन्होंने समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने एससी बुलंदशहर से भी फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें