फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गन्ना भुगतान न होने व बिजली कटौती पर किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
मलका पार्क से हाथ में गन्ना लेकर व नारेबाजी कर कलक्ट्रेट जाते किसा। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट पर बुधवार को किसानों ने गन्ना भुगतान न होने व रोस्टर के मुताबिक बिजली सप्लाई समेत अन्य मांगों को लेकर महापंचायत और प्रदर्शन किया गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से इस महापंचायत में किसान हित में समस्याओं को उठाया गया। तीन घंटे से अधिक समय तक किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। अधिकारियों के समस्या के समाधान का आश्वासन देने के बाद ही किसान शांत हुए। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम फसलों की खरीद एमएसपी पर खरीदने की मांग का ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले सबसे पहले कार्यकर्ता व किसान मलका पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद वह हाथों में गन्ना लेकर व प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जोरदार नारेबाजी के साथ किसानों ने प्रदर्शन किया और अपनी समस्याओं का निस्तारण करने की मांग जिला प्रशासन के समक्ष रखा।
जिला अध्यक्ष अरब सिंह ने कहा कि हमारी मांग है कि गन्ना भुगतान समय पर किया जाए। बिजली की सप्लाई रोस्टर के अनुसार हो और नकली कीटनाशक की बिक्री पर रोक लगे। अवैध खनन पर रोक लगे, सड़कों का निर्माण नियमानुसार हो और फसलों का उचित मूल्य मिलना चाहिए। किसानों के बीच अधिकारी पहुंचे और उनकी समस्याओं का हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तेजवीर सिंह, राहुल कुमार केडी त्यागी, चौ. गजेंद्र सिंह, संजय सिंह, विजय कुमार, लीलू प्रधान, लोकेंद्र प्रधान और अभय सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।

मलका पार्क से हाथ में गन्ना लेकर व नारेबाजी कर कलक्ट्रेट जाते किसा। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें