जनपद के चार ग्राम प्रधान डीपीआरओ की रडार पर हैं। इन प्रधानों पर आरोप है कि वह विकास कार्यों में सहयोग नहीं कर रहे। शिकायत मिलने पर जांच बैठा दी है।
ग्रामीणों, सेक्रेटरी और खंड विकास अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों के खिलाफ विकास कार्यों में सहयोग नहीं देने की शिकायत की है।
एक ग्राम प्रधान पर आरोप है कि गांव में ग्राम समाज की भूमि पर पट्टे काटे जा रहे हैं। मगर ग्राम प्रधान पट्टा आवंटन के कागजातों पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे। इसी तरह तीन ग्राम प्रधानों की शिकायत मिली है कि शासन की ओर से गांवों में करवाए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग नहीं कर रहे।
इन ग्राम प्रधानों ने विकास के लिए प्रस्ताव भी नहीं बनाए हैं। जबकि खंड विकास अधिकारियों द्वारा विकास को ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि जनपद के चार ग्राम प्रधानों की शिकायत मिलने पर जांच बैठा दी है। जांच में शिकायत सही पाई गई तो निलंबन की कार्रवाई संभव है।