फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने पीएनबी मैनेजर को बनाया बंधक

Sun, 04 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड न बनने समेत अन्य समस्याओं से परेशान किसानों ने शनिवार को कस्बा स्थित पीएनबी बैंक पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने शाखा प्रबंधक को बंधक बनाकर एक घंटे तक धूप में बैठाए रखा। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार और शाखा प्रबंधक द्वारा आश्वासन मिलने के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन


किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले पीएनबी बैंक के पास किसानों की एक पंचायत आयोजित की गई। क्रेडिट कार्ड न बनने जैसी विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान पीएनबी बैंक शाखा पर पहुंचे और बैंक प्रबंधक आरवी द्विवेदी बंधक बनाया।

यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर श्योराज सिंह ने कहा कि किसानों का क्रेडिट कार्ड नही बन रहा है। किसान जब कार्ड बनवाने आते हैं तो उनके साथ शाखा प्रबंधक अभद्र व्यवहार करते हैं। राजीव, दीपक, राजमल, संजय, राजेंद्र, हरिशंकर आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें