‘यूपी के करोड़ों किसान व गरीबों की अनदेखी करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 रईसों के एक लाख करोड़ से अधिक के कर्ज को माफ कर दिया। नोटबंदी के नाम पर गरीब जनता को लाइन में लगवा दिया।’ यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में गठबंधन प्रत्याशी बंशी सिंह पहाड़िया के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही।
कहा सरकार बनने पर किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये माफ करने के अलावा युवाओं को बैंक लोन देने की व्यवस्था करने की वादा किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के निशाने पर सिर्फ मोदी ही रहे। प्रधानमंत्री पर गरीब और किसानों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने कहा था के भ्रष्टचार के खिलाफ लड़ाई लड़ूंगा।
नोट बंदी की और जनता को लाइन में खड़ा कर दिया। ढाई साल की अपनी सरकार में मोदी ने 50 अमीर परिवारों का 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी की कैशलेस की स्कीम के तहत कोई 100 रुपये की खरीददारी करने पर 90 रुपये छोटे व्यापारी को और 10 रुपये कटकर 50 अमीरों की जेबों में जेब में खुद पहुंच जाएगा।
कालेधन लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा में मोदी सरकार के एक मंत्री ने कहा कि देश में 100 रुपये के सापेक्ष दो पैसे कालाधन है। मात्र इस दो पैसे के लिए देश की बेबस जनता के पैसे को रद्दी में बदल दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर वह किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये माफ करने का वादा किया।
जनसभा में जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, मुनीर अकबर, चेयरमैन रफीक फड्डा, नीतू चौधरी, अरब सिंह चौधरी, सौरभ शर्मा, संजीव पहाड़िया, कालीचरन सिंह, बॉबी शर्मा, राहुल भारद्धाज, सुमन राघव, नंदकिशोर वाल्मीकि, बादल यादव, पूर्व विधायक बुधपाल सिंह, एडवोकेट भानुप्रताप सिंह, रोहित यादव, अनिल सक्सेना समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।