फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: धान खरीद नहीं होने पर किसानों ने किया हंगामा, पुलिस ले कराया शांत

विज्ञापन
खुर्जा के नई मंडी में किसानों को समझाते थाना प्रभारी । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। नवीन सब्जी मंडी में पारिवारिक कारणों के चलते आढ़त व्यापारी ने दुकान बंद कर दी। इसके विरोध में किसानों ने काफी देर हंगामा किया। सूचना पर खुर्जा सीओ पूर्णिमा सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत किया। दोपहर बाद दुकान खुलने पर धान की खरीद शुरू की गई।
विज्ञापन

किसान रविंद्र ने बताया कि इन दिनों खेतों में धान की कटाई चल रही है। वहीं मौसम विभाग की ओर से बरसात आने के अनुमान को लेकर किसान धान को जल्द से जल्द मंडी में बेचने जा रहे हैं। रविवार को अवकाश के चलते सोमवार को खुर्जा नवीन सब्जी मंडी में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर धान बेचने पहुंच गए। जहां देखा कि आढ़त व्यापारी की दुकान बंद थी।
सुबह से ही मौसम में बादल छाए हुए थे और बारिश होने के डर था। इसी के चलते अन्य आढ़त व्यापारियों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। धीरे-धीरे मंडी में ट्रैक्टरों की लंबी कतार लग गई। इसका असर जीटी रोड पर भी देखने को मिला और एक दिशा से वाहनों का आवागम बाधित हो गया।
विज्ञापन

वहीं किसानों के हंगामे और मार्ग पर जाम लगने की सूचना पर खुर्जा कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। आढ़त व्यापारी से वार्ता की गई और किसानों को शांत किया। दोपहर एक बजे के बाद व्यापारी के कर्मचारी दुकान पर पहुंचे और धान लेना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें