फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रैक्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान, दो घंटे जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। नगर के भूड़ चौराहे और नई मंडी से ट्रैक्टर रैली निकालकर किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा किया। ट्रैक्टर रैली में पहुंचे भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। रैली के दौरान करीब दो घंटे तक शहर के लोगों को जाम से जूझना पड़ा। स्कूल की छुट्टी के समय बच्चे जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अरब सिहं के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली का शुभारंभ नगर के भूड़ चौराहा से भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान सड़क पूरी तरह से जाम रही। जिसके चलते पुलिस ने रूट डायवर्ट करते हुए लोगों को निकाला। ट्रैक्टर रैली लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इस दौरान भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के बिल माफ करने की घोषणा कर वाहवाही तो लूट ली लेकिन अभी भी किसानों को लगातार बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। आए दिन अधिकारियों की ओर से किसानों के खिलाफ विभिन्न प्रकार के मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने कहा कि प्रदेश के किसान आज परेशान है, लेकिन सरकार किसानों की परेशानी समझने के बजाए उन्हें और प्रताड़ित कर रही है। किसानों ने लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई, किसानों के ट्यूबवेल पर बिजली के मीटर लगाने पर रोक और किसानों पर दर्ज किए गए विभिन्न मुकदमों को खारिज करने की मांग की। मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एडीएम और एसपी सिटी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर दयाचंद त्यागी, रिंकू चौधरी, पिंटू प्रमुख, जयभगवान, लीलू, योगेंद्र प्रधान, अशरफ खां, योगेंद्र मंटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें