फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 को ट्रेनें रोकेंगे किसान

Sun, 09 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे के लिए किसान 17 अक्तूबर को रेल का चक्का जाम करेंगे। मैना मौजपुर गांव में चल रहे धरने के 33वें दिन किसानों ने यह एलान करते हुए कहा शासन प्रशासन को जगाने के लिए जंक्शन स्टेशन के रेल दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर रेल रोका जाएगा।

इसकी रणनीति रविवार को 18 गांवों में हुई पंचायत के दौरान तैयार की गई। फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मैनामौजपुर गांव में चल रहे धरना स्थल पर  रविवार को अजय चौधरी ने कहा कि उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे 33 दिन बीच चुके हैं लेकिन शासन प्रशासन की तरफ से कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 18 गांवों की हुई पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जंक्शन स्टेशन के पास 17 अक्तूबर को रेल का चक्का जाम किया जाएगा।
इस दौरान भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने इसका समर्थन किया और पूरा सहयोग करने का एलान किया।

इंद्रमणि शर्मा, नवल सिंह, सुग्रीव सोलंकी आदि ने कहा कि वह किसानों को उनका हक दिलाकर रहेंगे। इस दौरान धरने पर बैठे किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर विधायक पति देवेन्द्र सोलंकी, विजेन्द्र प्रताप सोलंकी, अतर सिंह, लाल प्रधान, उदयवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, शिव कुमार शर्मा, मनवीर शर्मा, चौ. लटूर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें