फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
पहासू क्षेत्र के गांव सुरजावली निवासी मृतक जयवीर के घर विलाप करते परिजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छतारी। थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में शुक्रवार सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। उसका बेटा व पांच महीने का पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।
पहासू क्षेत्र के सुरजावली गांव निवासी सूरज ने बताया कि गांव निवासी जयबीर सिंह (55) पुत्र रन सिंह अपने बेटे हरबीर और पांच महीने के पोते जीतान के साथ शुक्रवार को अनूपशहर में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तीनों बाइक से जा रहे थे। जब वह छतारी क्षेत्र के समसपुर गांव के निकट पहुंचे, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पुलिस ने घायलों को पहासू सीएचसी में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने जयबीर को मृत घोषित कर दिया और हरबीर व उसका बेटा जीतान गंभीर रूप से घायल है। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं सुरजावली गांव में किसान की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें