सौंदा गांव में खेतों में पानी लगाने गया किसान सुबह मृत हालत में अपने खेत में मिला।
उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी जहरीले कीड़े ने उसे काटा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक छोटेलाल (35) मंगलवार रात खेतों में पानी लगाने के लिए गए थे।
सुबह खेतों की तरफ से गुजर रहे लोगों ने छोटेलाल को उनके खेत में मृत पड़ा देखा। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों के मुताबिक छोटेलाल के मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काटा हो। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।