फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबने से किसान की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ोल पुलिस चौकी के पास रविवार रात वाहन को बचाने के प्रयास में गन्ने से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आपस में भिड़ने के बाद गहरी खाई में जाकर पलट गईं। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ोल निवासी किसान 55 वर्षीय रघुनाथ सिंह चौधरी अपने दोस्त शेखुपुरा निवासी सुंदर सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना भरकर अनामिका चीनी मिल जा रहे थे, जबकि उनसे आगे गांव जाड़ोल निवासी दोनों सगे भाई कृष्ण शर्मा और दिनेश शर्मा ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना लेकर जा रहे थे।
औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित जाड़ोल पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅली आपस में भिड़ गंई। इसके बाद अनियंत्रित होकर दोनों गहरी खाई में जाकर पलट गईं। हादसे की सूचना पर खानपुर थाने की पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से करीब एक घंटे बचाव का कार्य करके सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक रघुनाथ चौधरी दम तोड़ चुके थे। सुंदर के पैर में फ्रैक्चर होने के बाद उनको मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया है, जबकि कृष्ण शर्मा और दिनेश शर्मा को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया है। खानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें