फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबने से किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक ललित शर्मा का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
औरंगाबाद। लोक किसान इंटर काॅलेज ईलना के पास कार को बचाने के प्रयास में दो ट्रैक्टर-ट्राॅली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें गन्ने से लकी टैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। जिसमें ट्रॉली के नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। जबकि, कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बहिखेड़ा निवासी 45 वर्षीय ललित शर्मा शुक्रवार रात करीब दस बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना भरकर अनामिका शुगर मिल पर गन्ना डालने के लिए जा रहे थे। रास्ते में औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित लोक किसान इंटर कॉलेज ईलना के पास बुलंदशहर की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार को बचाने के चक्कर में दोनों ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिसके नीचे दबकर ललित शर्मा की मौत हो गई। जबकि, कार सवार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूठरी कलां निवासी पंकज कुमार और धर्मपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी नीतीश भारद्वाज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार सवार घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। ट्राॅली के नीचे ललित के दबे होने की सूचना पर पुलिस ने जेसीबी बुलाकर उनके शव को बाहर निकाला। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

मृतक ललित शर्मा का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें