फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निराश्रित सांड के हमले में किसान गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। क्षेत्र के गांव घुंघरावली में निराश्रित सांड के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बबीता ने बताया कि वह पति इमृत (45) के साथ बैल-बुग्गी से खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थीं। सरकारी स्कूल के पास एक निराश्रित सांड ने उनके बैल पर अचानक हमला कर दिया। उनके पति ने बैल को बचाने का प्रयास किया तो सांड ने उनपर भी हमला कर दिया। सांड के हमले में उनकी उनकी कमर और हाथ में गंभीर चोट आई। उनके शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पति को बचाया।
परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले भी उक्त सांड ने गांव निवासी रनवीर की बुग्गी के बैल पर हमला किया था। किसानों ने प्रशासन से निराश्रित सांड को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें