फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खेत पर पानी लगाने गए किसान को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। खेत पर पानी लगाने गए किसान को लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव कोलसेना निवासी मोहम्मद आसिफ ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 24 सितंबर की सुबह वह अपने गांव कोलसेना स्थित खेतों में पानी लगाने के लिए गया था। इसी दौरान गांव निवासी आरोपी मोहम्मद अफसर और सफिया उर्फ साफेसर खेत में पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब वह आरोपियों से बचकर भागने लगा तो आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुसे और फिर पीटा। उसके बेहोश होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पीड़ित की मेडिकल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें