बुलंदशहर। सड़क हादसे में मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने 54 दिन बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कोतवाली देहात के गांव अकबरपुर निवासी मुन्नी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि छह अगस्त को उसका पुत्र जितेंद्र मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। कुछ समय बाद गांव के प्रधान तनवीर के पास पुलिस को फोन आया कि जितेंद्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है, जिससे जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम तो करा दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने में 54 दिन का समय लग गया। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में युवक की मां की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद