फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 11 घंटे देरी से पहुंची फरक्का एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। स्टेशन पर मंगलवार रात दो बजकर 20 मिनट पर आने वाली फरक्का एक्सप्रेस बुधवार दोपहर 11 घंटे देरी से सवा बजे आई। ऐसे में पंजाब जाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। ट्रेन वापसी में भी अपने निर्धारित समय से देरी से लौटेगी। वहीं सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, कटिहार से चलकर अमृतसर को जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस और कोलकाता से चलकर कालका जंक्शन जाने वाली हावड़ा कालका मेल एक-एक घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें