फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फैक्टरीकर्मी का मशीन में आया हाथ, चिकित्सकों को काटना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। कृष्णा विहार स्थित फैक्टरी में काम करने के दौरान एक युवक का बायां हाथ मशीन की चपेट में आने हाथ आ गया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों को युवक का हाथ कलाई के पास से काटना पड़ा। पीड़ित ने फैक्टरी मालिक पर उपचार कराने से मना करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमित विहार कॉलोनी निवासी सुशील कृष्णा विहार स्थित क्लच प्लेट और ब्रेक शू बनाने वाली फैक्टरी में काम करता है। सुशील के अनुसार, दो सितंबर की रात फैक्टरी में काम करते समय अचानक उनका बायां हाथ मशीन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने मालिक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घायल सुशील को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि तीन दिन बाद फैक्टरी मालिक ने उसके इलाज का खर्च उठाने से मना कर दिया। इसके बाद उसे दिल्ली के अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। यहां करीब तीन सप्ताह पहले चिकित्सकों ने उसकी कलाई के पास से बायां हाथ काट दिया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें