बुलंदशहर। टेंपो में पशु अवशेष मिलने के मामले में मंडी चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी प्रभारी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रविवार को बुलंदशहर-स्याना रोड से टेंपो में पशु अवशेष पकड़े थे। अवशेष के नमूने को जांच के लिए भेजा गया था। पूछताछ में औरंगाबाद निवासी आरोपी नदीम व चांद ने बताया था कि मोहल्ला कस्सावान खुर्जा नगर निवासी फैजान ने उन्हें खुर्जा की मीट फैक्टरी से पशु अवशेष दिलाए थे। फैजान रास्ते में ही उतर गया था। अवशेष का बिल उनके पास है। सत्यापन के दौरान फैक्टरी के मैनेजर अभिषेक ने बिल को फर्जी बताया। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर आरोपी नदीम, चांद, फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस जांच कर रही है।