फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 13 करोड़ से 49 राजकीय स्कूलों में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के 49 राजकीय विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए 13 करोड़ रुपये का बजट मिला है। यह धनराशि प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जारी की गई है। इस धनराशि से स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसका लाभ इनमें अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने बताया कि स्कूलों के जीर्णाेद्धार, पुनर्निमाण और स्कूलों में शिक्षा का बेहतर माहौल हो इसको लेकर शासन की ओर से प्रोजेक्ट अलंकार योजना की शुरुआत की गई है। इसमें जिले के सभी 49 राजकीय विद्यालयों को शामिल किया गया है। इन स्कूलों में विकास कार्य कराने के लिए शासन से 13 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई है। इस धनराशि को सभी स्कूलों में जरूरत के अनुसार आवंटन किया जाएगा। प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकाल्य, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, खेल का मैदान, कक्षा-कक्ष, पेयजल व्यवस्था, बालक व बालिकाओं का शौचालय, बिजली व्यवस्था, साइकिल स्टैंड का निर्माण कराया जाना है। इस कार्य की जल्द ही शुरूआत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें