फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर प्यार फिर तकरार, पुलिस ने कराया इकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर प्यार फिर तकरार, पुलिस ने कराया इकरार
विज्ञापन

जहांगीराबाद। गांव रिवाडा निवासी युवक को फेसबुक पर अलीगढ़ की युवती से प्यार हो गया। पहले तो दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं लेकिन बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद निकाह की सहमति बन गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रिवाडा निवासी युवक और अलीगढ़ के मोहल्ला सराय रहमान निवासी युवती के बीच फेसबुक पर मित्रता के बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। फोन पर भी घंटों बातचीत करते थे। युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक ने सोच विचार के बाद इनकार कर दिया। इस पर युवती अलीगढ़ से जहांगीराबाद थाने पहुंच गई। पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस के समझाने पर युवक निकाह के लिए राजी हो गया। दोनों के परिजनों ने भी निकाह की अनुमति दे दी। इस पर युवती ने अपनी शिकायत वापस ले ली। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष निकाह के लिए तैयार हो गए हैं। फिलहाल युवती ने कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें