फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यूपी के चुनाव पर आरएसएस की नजर’

Sun, 10 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्याना। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि यूपी के चुनाव पर आरएसएस की नजर है। यदि आसाम में भाजपा हार गई होती तो आज मुल्क का नक्शा अलग होता। बिहार के मुस्लिमों का विशेष धन्यवाद है, जो उन्होनें उप्र के मुस्लिमों को कत्ले आम से बचाया। उन्होंने क हा कि हमसे पाक जाने के लिये कहा जाता है, यदि हम पाक में जाते तो वहां के वजीरे आलम  (पीएम) बन गए होते।
विज्ञापन


आजम खां स्याना के पूर्व चेयरमैन बदरूल इस्लाम खां के आवास पर आयोजित ईद मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बोल रहे थे। आजम खां ने कहा कि देश में इंसानियत से बड़ा कोई भी तहजीब नही है। जबकि फिरका परस्त ताकतों ने गुजरात का ईनाम मोदी को दिया है। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे को मीडिया की देन बताया।

उन्होंने कहा कि ये दंगा इंसानियत के लिये बेहद शर्मनाक है। उन्होनें कहा कि आतंकवादी मेरे रिश्तेदार नही है। उन्होने मुस्लिमों को भी रोजा न रखने पर सख्त हिदायतें दी व कहा कि मौजूदा समय में 80 प्रतिशत लोगों  ने रोजा नहीं रखा। कार्यक्रम आयोजक बदरूल इस्लाम खां ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया व पांच मेधावी छात्राओं को पुरस्कार राशि प्रदान की।
विज्ञापन


 चंद्रभान यादव की अध्यक्षता व हरि अंगिरा के संचालन में हुये कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कुंवर अब्दुल रब,  सपा प्रत्याशी हिमायत अली, जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, ब्लाक प्रमुख पुष्पेन्द्र यादव,कुंवर रिजवान, प्रेमवीर यादव,पीके शर्मा, आफार्कुरहीम खां, अनवर हुसैन, रफीक फडडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें