बुलंदशहर। जिला अस्पताल में इन दिनों आंखों की ड्राॅप समाप्त हो गई है। ऐसे में मरीजों को बाहर से आई ड्राॅप खरीदनी पड़ रही है। अस्पताल में तीन दिन पूर्व आई ड्राॅप समाप्त हो गई। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने डिमांड भेज दी है। लेकिन अभी तक आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों को परेशानियां हो रही हैं।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन नगर समेत जिलेभर से आंखों की समस्या को लेकर 300 से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए आते हैं। इनमें 200 से अधिक मरीजों को प्रतिदिन चिकित्सक आंखों में एलर्जी या अन्य बीमारी होने पर आई ड्राॅप लिखकर दे देते हैं। अस्पताल के औषधि भंडार में तीन दिन पूर्व आई ड्राप का स्टॉक समाप्त हो गया। आई ड्राॅप का स्टॉक सीएमएसडी में न होने पर मुख्यालय अवगत करा दिया है। वहीं, जांच कराने पहुंच रहे लोगों को चिकित्सक आई ड्राप लिखकर दे रहे हैं। अस्पताल के दो नंबर दवा काउंटर पर मरीज के पहुंचने पर आई ड्राप न होने की बात कही जा रही है। बृहस्पतिवार को मरीज पूनम और अनीता काउंटर पर गई। दोनों ने बताया कि आई ड्राॅप समाप्त होने की बात कहकर बाहर से लेने को कहा है। वहीं परिसर में कूड़े का ढेर से लगने से परेशानी हो रही है।
औषधि भंडार में इमरजेंसी के लिए रखी आई ड्राॅप को काउंटर पर भेज दिया है। साथ ही डिमांड भी भेज दी है। जल्द आई ड्राॅप की आपूर्ति मिलने पर मरीजों को वितरित होने लगेगी। जहां पर भी कूड़ा का ढेर लगा है उसे हटवा दिया जाएगा। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल