फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवक से सड़क पर दौड़ लगाने के बदले मांगी रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के तिबड़ा मार्ग निवासी शिवम शर्मा ने एक गिरोह पर सड़क पर दौड़ लगाने के बदले रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गिरोह ने रकम की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की और युवती से छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस ने एक युवती और तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शिवम शर्मा के अनुसार वह रोजाना सुबह के समय तिबड़ा रोड पर दौड़ लगाते हैं। बताया कि बीते 15 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे दौड़ लगा रहे थे।
आरोप है कि तभी वहां चार से पांच युवक पहुंचे और उससे सड़क पर दौड़ लगने के बदले रंगदारी मांगी। शिवम ने मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गए और गाली गलौज करते हुए उसे बेरहमी से पीटा। इसी बीच आरोपियों ने कॉल कर एक युवती और अन्य कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया।
आरोपियों ने शिवम को युवती से छेड़छाड़ का भय दिखाकर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। शिवम किसी तरह वहां से बचकर भाग निकला तो आरोपियों ने कुछ दूर पीछा कर उसे पकड़ लिया और फिर से बेरहमी से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल शिवम को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार राजा निवासी गांव अमराला भोजपुर, अंकुर त्यागी निवासी अज्ञात, आयुष निवासी गांव तिबड़ा, कोयल निवासी हापुड़ रोड और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें