फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के ऑपरेशन का खर्च निकालने के लिए नपा चेयरपर्सन से मांगी थी रंगदारी

सार

पत्नी के ऑपरेशन का खर्च निकालने के लिए नपा चेयरपर्सन से मांगी थी रंगदारीबुलंदशहर।दिसंबर 2021 में गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा से चोरी किए गए मोबाइल से चेयरपर्सन को फोन कर रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के ऑपरेशन का खर्च निकालने के लिए नपा चेयरपर्सन से मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिकारपुर नगर पालिका चेयरपर्सन से फोन पर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की पत्नी के ऑपरेशन के बाद रुपयों की जरूरत को पूरा करने के लिए रंगदारी मांगी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक चेयरपर्सन का घरेलू नौकर दिलशाद भी है। उसने भी साजिश में साथ दिया था।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को बदमाश अनिल दुजाना के नाम पर शिकारपुर नगर पालिका चेयरपर्सन फूलवती राणा से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी ने देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस को जांच में पता चला कि जिस फोन से कॉल की गई थी, उसे गौतमबुद्धनगर से चोरी किया गया था। शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद दूसरी निवासी श्यामवीर, गांव दरवेशपुर निवासी सुमित, गांव हुलासन निवासी हीरा, शिकारपुर कस्बे के जवाहर मंडी निवासी दिलशाद और पहासू थाने के गांव अनोना निवासी जयसिंह के नाम जांच में सामने आए। पुलिस ने पांचों आरोपियों को मानपुर की पुलिया के पास से अवैध हथियार, रंगदारी की कॉल करने में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन और एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रबूपुरा से चोरी मोबाइल से किया था कॉल
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुमित की पत्नी का ऑपरेशन हुआ था। उसने श्यामवीर से बताया कि उसे रुपयों की आवश्यकता है। श्यामवीर ने जल्द रुपयों का इंतजाम करने की बात कही। इसके बाद श्यामवीर ने जयसिंह, हीरा और दिलशाद के साथ मिलकर अनिल दुजाना के नाम पर रंगदारी मांगने की योजना बनाई। दिसंबर 2021 में गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा से चोरी किए गए मोबाइल से चेयरपर्सन को फोन कर रंगदारी मांगी। आरोपी दिलशाद चेयरपर्सन के घर व ऑफिस में सफाई का कार्य करता था। दिलशाद ने भी आरोपियों का साथ दिया। उसे उम्मीद थी कि धमकी मिलने के बाद चेयरपर्सन उसका वेतन भी बढ़ा देंगी।
विज्ञापन

हत्या के मामले में जेल जा चुका है श्यामवीर
आरोपी सुमित के खिलाफ जानलेवा हमले और आबकारी अधिनियम के छह, श्यामवीर के खिलाफ हत्या व अवैध हथियार रखने के चार, हीरा के खिलाफ मारपीट समेत तीन, दिलशाद के खिलाफ दो और जयसिंह के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी श्यामवीर हत्या के दो मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें