फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर दंपती से 3 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर निवासी दंपती से उनके नोएडा निवासी रिश्तेदार ने ही जेवर में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपए की ठगी कर ली। वहीं, अब पीड़ित द्वारा रुपए वापस मांगे जाने पर आरोपी ने इंकार कर दिया। साथ ही भविष्य में हत्या की धमकी दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी हरकेश सिंह ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर तहरीर दी। जिसमे उसने बताया कि उनकी पत्नी का एक रिश्तेदार गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में रहता है। वह प्रॉपर्टी डिलिंग करता है। करीब दो वर्ष पूर्व आरोपी उनके घर आया था। तब उसने पीड़ित दंपती को बताया कि वह वर्तमान में जेवर में प्लॉटिंग कर रहा है। साथ ही उसने कहा था कि उसकी जमीन एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही है। वर्तमान में वह 14000 रुपए गज के हिसाब से प्लॉट बेच रहा है। इस पर पीड़ित दंपति ने भी आरोपी से एक सौ गज का प्लॉट दिलाने की बात कही थी। अक्टूबर 2022 में पीढ़ीत दंपति ने आरोपी से एक प्लॉट का सौदा 14 लाख रुपए में किया था। उसके लिए पीड़ित ने बतौर पेशगी तीन लाख रुपए भी आरोपी को दे दिए थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने जल्द ही प्लॉट का बैनामा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन धीरे-धीरे एक साल से अधिक का समय बीत गया। ना तो आरोपी ने प्लॉट का बैनामा कराया, न ही पीड़ित को उसकी रकम वापस की गई।
बीते दिनों पीड़ित आरोपी से अपनी रकम मांगने के लिए नोएडा गया था। जिस पर आरोपी ने रुपए लौटाने से भी इंकार कर दिया। साथ ही भविष्य में रुपए मांगने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें