फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 20 लाख रुपये के एक्सपायरी बेकरी उत्पाद कराए नष्ट

विज्ञापन
खुर्जा क्षेत्र के नेहरूपुर चुंगी के निकट गोदाम में छापेमारी कर पकड़ा गया बेकरी के एक्सपायरी प्र
विज्ञापन
खुर्जा। अगवाल कट के पास खाद्य सुरक्षा विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने सोमवार को गोदाम में छापा मारा। इस दौरान गोदाम में रखे करीब 20 लाख रुपये के नमकीन, बिस्किट, चिप्स व बेकरी उत्पाद को नष्ट कराया। साथ ही गोदाम को सील कर मालिक को नोटिस जारी किया। इसके अलावा अन्य जगह भी जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन


एसडीएम दुर्गेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के काफी दुकानों पर एक्सपायरी वस्तु बिकने की जानकारी मिली थी। छोटी-छोटी दुकान व रेहड़ी पटरी पर इस तरह की चीजें बिक रही थी, जिनको मजदूर व गरीब बस्ती के लोग खरीद रहे थे। उनको इसकी जानकारी भी नहीं थी। इस संबंध में प्रशासन की टीम ने जांच पड़ताल की। दुकानदारों के माध्यम से गोदाम की जानकारी प्राप्त हुई। इसी के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मौके पर जाकर छापा मारा।

जहां उन्हें एक्सपायरी तारीख की फ्रूट केक, बिस्किट, रस्क, नमकीन, चिप्स आदि के पैकेट व उनके डब्बे बरामद हुए। प्रथमदृष्टया यहीं सामने आया है कि आरोपियों की ओर से खाद्य सामग्री को बिक्री करने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि अलग-अलग चीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जब्त की गई सामग्री को नष्ट कराया गया। गोदाम मालिक से खाद्य सामग्री का बिल मांगा गया है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें