फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सभी को सुननी चाहिए भागवत कथा, मिलता है पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के डीएम रोड स्थित शिवम लॉज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सोमवार को संपन्न हो गई। कथा वाचक सुमेधानंद महाराज ने कहा कि सभी को भागवत कथा सुननी चाहिए। इसके श्रवण से पुण्य मिलता है। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से व्यक्ति को मन की शांति, असीम पुण्य और आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

यह कथा न केवल मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है बल्कि घर में सुख-समृद्धि और पारिवारिक सौहार्द भी लाती है। कथा सुनने से पूर्व जन्मों के संचित पाप कटते हैं और भक्तों को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। कथा के समापन पर हवन-यज्ञ के साथ भंडारा कर प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस दौरान सतीश चंद्र वर्मा, अशोक वर्मा, राजकुमार वर्मा, दिनेश वर्मा, मनोज वर्मा, विकास वर्मा, हेमन्त वर्मा, अनुज वर्मा, मनीष वर्मा, शशांक वर्मा व अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें