फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा कराने के लिए 46 केंद्र बनाए गए हैं। ये परीक्षाएं 11 अप्रैल से दो पालियों में शुरू होंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही जिले के कॉलेज तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से बीए, बीकॉम, बीएससी एनईपी (ओल्ड) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 11 अप्रैल से दो पालियों में शुरू हो जाएंगी। ये परीक्षाएं 29 मई तक प्रस्तावित हैं। द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर की मुख्य एवं एक्स-बैक परीक्षाएं अलग-अलग पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी।
सीसीएसयू की ओर से यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि दूसरे और चौथे सेमेस्टर की एक्स-बैक परीक्षा विस्तृत उत्तरीय पैटर्न पर होगी, जबकि छठे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा बहुविकल्पीय और एक्स-बैक विस्तृत उत्तरीय पैटर्न पर होगी। बताया कि परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही सभी केंद्रों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें