फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पंजीकरण के बाद भी 44 हजार बकाएदारों को छूट का नहीं मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम की ओटीएस (एकमुश्त समाधान) योजना के तहत पंजीकरण कराकर बिल जमा न करने वाले 44 हजार 922 उपभोक्ताओं को अब छूट का लाभ नहीं मिलेगा। स्थिति यह है कि करीब 1.13 लाख उपभोक्ताओं में से हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने बकाया बिल को एकमुश्त जमा कराने के लिए पंजीकरण कराने के बाद भी बिल जमा नहीं किया। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब 26.9 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन

15 दिसंबर 2024 से ऊर्जा निगम के बकायेदारों से बकाया बिल वसूली के लिए ओटीएस योजना शुरू की गई थी। योजना के पहले दो चरणों में जोन के कुल 1,13,311 उपभोक्ताओं ने 83.08 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए पंजीकरण कराया था।
इनमें से 52,155 उपभोक्ताओं ने 48.06 करोड़ रुपये के बिल का भुगतान कर दिया है, जबकि 16,234 उपभोक्ताओं ने किश्तों में बिल जमा करने के लिए कुल 11.9 करोड़ रुपये देकर पंजीकरण कराया है। जबकि 44,922 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त बिल जमा कराने के लिए पंजीकरण तो कराया लेकिन अभी तक बिल जमा नहीं कराया है। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का 22.06 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन

पंजीकरण कराकर बुधवार तक बिल जमा न करने वाले इन उपभोक्ताओं को अब छूट का लाभ नहीं दिया जाएगा। साथ ही इनकी ओर से जमा की गई पंजीकरण धनराशि को भी विभाग जब्त कर लेगा।
ऊर्जा निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं से वसूली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समय पर बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा और उनसे ब्याज और सरचार्ज भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें