दरवाजे पर खड़ी युवती के साथ छेड़छाड़
सिकंदराबाद। कोतवाली नगर के एक मोहल्ला में घर के बाहर खड़ी युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती के विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती अपने दरवाजे पर खड़ी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का ही एक दूसरे समुदाय का युवक वहां आया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसका युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। युवती के शोर मचाने पर युवती की मां और चाची आ गई। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
घर में अकेली युवती से छेड़छाड़
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को परिवार के सभी सदस्य रिस्तेदारी में गमी मे गए थे । घर में उसकी बहन अकेली थी। इसी का फायदा उठा पड़ोसी युवक घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। बताया कि उसकी बहन बोल नहीं सकती। जब परिवार के सदस्य सुबह घर वापस लौटे तो इशारों में उसकी बहन ने मां को सारी घटना बताई। आरोपी ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।