एटा में हुए हादसे में मौत का शिकार हुए स्कूली बच्चों की आत्मिक शांति के लिए शुक्रवार शिक्षण संस्थानों में शोकसभाएं हुई। इसमें अध्यापकों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की दुआ मांगी।
नगर के ऑल सेंट्स पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आशा सिंह की अध्यक्षता में एटा में हादसे में मरे छात्रों की आत्मिक शांति के लिए शोकसभा हुई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों की आत्मिक शांति के लिए दुआ मांगी। वहीं दूसरी ओर ककोड़ क्षेत्र के एसआर कान्वेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भी छात्रों की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई।
शिक्षक और छात्रों ने दिवंगत बच्चों की आत्मिक शांति की दुआ मांगी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। बुगरासी में एटा में स्कूल बस दुघर्टना में मृतक विद्यार्थियों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
कस्बे के सेठ लल्लू प्रसाद विमला देवी कन्या विद्यालय की छात्राओं ने एटा में मृतक विद्यार्थियों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। स्याना में एटा में स्कूली बस हादसे में मारे गये बच्चों की आत्मिक शांति के लिए हिंद पब्लिक स्कूल स्याना में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर शांति पाठ किया।
ललित त्रिवेदी, इन्दु रानी, ज्योति शर्मा, सुगंधा शर्मा, अंजू रस्तौगी आदि मौजूद रहे। सिकंदराबाद में एटा में सड़क दुर्घटना में मारे गए स्कूली बच्चों की आत्मिक शांति के लिए नगर के आरडी ऐजुकेशनल स्कूल में दो मिनट का मौन रखा गया। ।
शुक्रवार को नगर के आरडी ऐजुकेशनल स्कूल में हादसे में मारे गए बच्चों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, प्रबंधक धनश्याम सैनी, अनिता सैनी, सरिता सैनी, बबीता, प्रिया सैनी मौजूद रहे।
मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
एटा में हुए बस हादसे में बच्चों की दर्दनाक मौत पर अधिवक्ताओं ने संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शोकाकुल परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं अनूपशहर में अधिवक्ताओं से अभद्रता करने के मामले में दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने काम-काज ठप रखा। साथ ही नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा किए गए दुव्यवहार की निंदा की।
दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह और महासचिव महेश कुमार सिंह राघव की ओर से शुक्रवार को सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। एटा में हुए बस हादसे में मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद अनूपशहर में अधिवक्ताओं के साथ नगर पालिका कर्मियों द्वारा की अभद्रता पर निंदा करते हुए अनूपशहर के अधिवक्ताओं का पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई।