फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पीईटी परीक्षा में आधा घंटा पहले मिलेगा कक्ष में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम श्रुति ने अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। डीएम ने स्पष्ट किया कि आधा घंटा पहले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्षों में प्रवेश कराया जाए।
विज्ञापन

छह और सात सितंबर को होने वाली परीक्षा पहली पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होनी है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों पालियों में आधा-आधा घंटे पहले ही परीक्षार्थियों को कक्षों में प्रवेश कराया जाए। साथ ही आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी समेत अन्य व्यवस्थाएं कराई जाएं।
प्रश्न पत्रों को रखे जाने के लिए भी स्ट्रांग रूम बनाया जाए और प्रश्न पत्रों को संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में ही निकाला जाए।
केंद्र में अभ्यर्थी किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटुथ डिवाइस, पेन ड्राइव, डिजिटल घड़ी, कान में लगी किसी भी तरह की मशीन, किसी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण न लेकर प्रवेश करे। इस दौरान एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें