फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गांधी मार्ग पर कार समेत अन्य बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। गांधी मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह से ही डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इसमें कार और अन्य बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। केवल दोपहिया वाहन चालक ही मार्ग पर जा सकेंगे। रात करीब नौ बजे तक डायवर्जन रहेगा। ऐसे में कार चालकों को महाराजा स्कूल के पास स्थित रजवाहे से होते हुए दाताराम रोड पर जाना होगा।
विज्ञापन

भाई दूज पर बाजारों में खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ रहती है। इसके अलावा सिकंदराबाद और ढाकर रोड की ओर जाने वाले वाहन भी गांधी मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में अक्सर जाम की समस्या रहती है। इसको देखते हुए खुर्जा पुलिस की ओर से डायवर्जन किया गया है। खुर्जा सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि लोगों की जाम की समस्या न हो इसके लिए बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। कार चालकों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कचहरी मार्ग और मंदिर मार्ग से आने वाले वाहनों को जेवर अड्डा से जंक्शन मार्ग की ओर भेजा जाएगा। सिकंदराबाद मार्ग या शहर के अंदर जाने वाले लोगों को रजवाहे के किनारे पटरी से भेजा जाएगा।
वहीं सिकंदराबाद की ओर से आने वाले वाहनों को दाताराम से डायवर्ट कर सिटी स्टेशन की तरफ भेजा जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि जेवर अड्डा चौराहा, रोडवेज गेट, पदम सिंह गेट, कबाड़ी बाजार, दाताराम चौक पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे वह दिन के समय में कार समेत अन्य बड़े वाहनों को इन मार्ग पर प्रवेश ना करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें