फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर 01:13 से 03:28 बजे के बीच करें भाई का तिलक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पंच दिवसीय त्योहार बृहस्पतिवार को भैया दूज पर संपन्न हो जाएगा। भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:13 से 03:28 बजे तक रहेगा। बहन भाइयों का तिलक कर लंबी उम्र के साथ सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगेंगी।
विज्ञापन

पंडित कैलाश शर्मा ने बताया कि भाई दूज हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार भाई दूज की तिथि 22 अक्तूबर बुधवार की रात 08:16 बजे शुरू होकर 23 अक्तूबर को रात 10:46 बजे तक रहेगी।
ऐसे में इस बार भाई दूज का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहनें शुभ मुहूर्त में भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर बिठाएं।
उसके सिर पर एक साफ रुमाल या कपड़ा रखें। फिर रोली और अक्षत (चावल) से तिलक करें।
भाई के हाथ में कलावा (मौली) बांधें। उसके बाद मिठाई खिलाएं और घी का दीपक जलाकर आरती करें। अंत में भाई को बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। साथ ही बहन को उपहार आदि भेंट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें