चोला। वसूली करने के लिए गई ऊर्जा निगम की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसडीओ राकेश, अवर अभियंता चंदन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि लाइनमैन जलीश, अजयपाल, सचिन गुप्ता चोला क्षेत्र के गांव सुतारी में चेकिंग कर रहे थे। बकायादारों से वसूली भी की जा रही थी। गांव निवासी मोईन खां के बकाया नहीं जमा करने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया था। जिसके बाद भी वह बिजली का बिजली का प्रयोग कर रहा था।
चेकिंग के दौरान मोईन खां, राशिद,शाकिर,रहीसुद्दीन,मारूफ, आकिल, बाबू ने गालीगलौज करते हुए टीम के साथ मारपीट की। मारपीट में टीम के कई लोग घायल हो गए। महिलाओं पर मारपीट का आरोप है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।