फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर आई तिलक ब्रिज ईएमयू, पहले दिन छह यात्री दिल्ली रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक पर आई तिलक ब्रिज ईएमयू, पहले दिन छह यात्री दिल्ली रवाना
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के चलते 16 माह से बंद ईएमयू ट्रेन का मंगलवार सुबह से संचालन शुरू हो गया। दिल्ली के लिए ईएमयू का संचालन शुरू होने से यात्रियों में खुशी है। पहले दिन मात्र छह यात्री बुलंदशहर स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
कोरोना संक्रमण के चलते 21 मार्च 2020 की रात से जनपद समेत देशभर में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। संक्रमण कम होने पर धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या में इजाफा होता गया। लेकिन जिले से दिल्ली के लिए चलने वाली एकमात्र ट्रेन के संचालन होने का यात्रियों को 16 माह का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली से आई ट्रेन से उतरे तीन यात्री
सोमवार रात को दिल्ली से चलकर तिलक ब्रिज ईएमयू बुलंदशहर स्टेशन पहुंची। इस दौरान ईएमयू में मात्र तीन यात्री स्टेशन पर उतरे। वहीं, मंगलवार सुबह 5.40 पर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

पहले करते थे 20-30 यात्री सफर
स्टेशन अधीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि तिलक ब्रिज ईएमयू ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। अब ट्रेन निर्धारित समय पर चलेगी। पहले की अपेक्षा दिल्ली के लिए यात्रियों को अब 50 रुपये का टिकट लेना होगा। साथ ही सफर के दौरान कोविड -19 गाइड लाइन का पालन करना होगा। पहले दिन छह यात्रियों ने ट्रेन से सफर किया। वहीं, पूर्व में 20 से 30 यात्री रोजाना सपर करते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें