बुलंदशहर। राजकीय आईटीआई सहकारी नगर में सोमवार को रोजगार मेला लगेगा। इसमें शामिल होने वाली निजी कंपनियां जिले के 700 युवाओं को रोजगार देंगी। रोजगार मेला सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा। राजकीय आईटीआई सहकारीनगर के प्रभारी प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि मेले में कई नामी कंपनियां शामिल हो रही हैं, जिनके प्रतिनिधि रोजगार मेले में आने वाले युवाओं के साक्षात्कार लेकर रोजगार देने का काम करेंगी। रोजगार मेले में जिले के हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई उत्तीर्ण के अलावा सभी व्यवसाय डिप्लोमा से संबंधित युवा भागीदारी कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को अपने साथ सभी शैक्षिक दस्तावेज की छाया प्रति के अलावा आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो समेत अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। संवाद